रायपुर

आप ने कहा गोधन अन्याय योजना, निगम का दावा कोई मौत नहीं
01-Oct-2023 7:19 PM
आप ने कहा गोधन अन्याय योजना, निगम का दावा कोई मौत नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के छत्तीसगढिय़ा योजना गोधन न्याय योजना व्यावहारिक रूप से असफल तो थी ही, अब हीरापुर जलवायु में 13  गौवंश की मृत्यु इस बात को प्रमाणित करती है, कि छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना अब अन्याय योजना के रूप में प्रमाणित हो गई है। आम आदमी पार्टी ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि रायपुर राजधानी को कलंकित करने वाली हीरापुर जरवाय  में 13 गौवंश का समय काल के आगोश में समा गया हैं।

निगम सूत्रों के अनुसार प्रति गाय मात्र 27 रुपया गौठान के लिए आबंटित किया जाता है। वह 27 रुपया भी चारा घोटाले की तरह जिम्मेदार लोग भ्रष्टाचार में घी पी लेते हैं। कल दिवंगत गौ माता को देखने से स्पष्ट है की गौठान में सीमा से अधिक जानवर रखे गए हैं। बरसात के कारण कीचड़, गंदगी, जानवरों को बैठने का स्थान नहीं है। साथ ही मृत गौ माता हड्डी का ढांचा दिख रही है। स्पष्ट है कि उनको चारा पानी का सुविधा उपलब्ध नहीं हुआ। पितृपक्ष में छत्तीसगढ़ सरकार गौ हत्या की दोषी हो गई है।

आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष विजय गुरुवक्षाणी, सचिव पीएस पन्नू, यूथ विंग अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, महिला विंग अध्यक्ष दुर्गा झा, किसान विंग अध्यक्ष शीत चंद्राकर,जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, यूथ विंग जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पवार, राज शर्मा आदि ने इस घटना की निंदा करते हुए गौ माता से क्षमा याचना की है तथा दोषियों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कार्यवाही की मांग की है। अन्यथा हीरापुर जलवायु गौठान का घेराव करने की चेतावनी दी गई है।


अन्य पोस्ट