रायपुर
11.75 लाख का बयाना लेकर मकान न बेचने वाले पर 420 दर्ज
30-Sep-2023 10:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 सितंबर। लाखों का बयाना लेकर 15 वर्षों से मकान की रजिस्ट्री न कराने वाले के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पीयूष कॉलोनी अमलीडीह निवासी प्रताप सचदेव ने अपना मकान बेचने अमृत भार्गव ( 45) से अक्टूबर-08 में इकरारनामा किया था। इस दौरान प्रताप ने 11.75 लाख रूपए का बयाना भी ले लिया था । उसके बाद से अब तक वह विक्रय रजिस्ट्री कराने टालमटोल करता रहा है। और न बयाना लौटा रहा। इस पर अमृत ने शुक्रवार रात न्यू राजेन्द्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने धारा 420 का मामला दर्ज कर दिया है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे