रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 सितंबर। स्वास्थ्य विभाग में विगत कई महीने से संचालक,स्वास्थ्य सेवाएं के कार्यालय से लगातार गायब रहने के कारण प्रदेश के दूर दराज बस्तर से लेकर सरगुजा तक मिलने आने वाले कर्मचारी, पेंशनर्स परेशान हैं। कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि मंडल भी जरूरी मामलों पर चर्चा करना चाहते हैं परंतु उनकी अनुपस्थिति से अधिकार विहीन छोटे साहब से मिल कर बिना रिजल्ट वापस जाने मजबूर है। संचालक,प्रत्येक सोमवार को आम लोगों मिलने जारी जीएडी के आदेश को भी धता बता रहे हैं। राज्य के अधिकारी सोमवार को बैठकों और अन्य कार्य में व्यस्त रहते हैं। स्वास्थ्य चेतना विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव महासचिव डॉ एस के जुवेल ने संयुक्त विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि जब से स्वास्थ्य संचालक पहले लम्बी छुट्टी पर रहे। छुट्टी से लौटने के बाद से यह स्थिति बनी हुई है।खुद कार्यालय नहीं आते, बंगले से मोबाइल से मौखिक आदेश आते हैं और जरूरी फाइल कार में लेकर सम्बन्धित बाबू या फिर छोटे अधिकारी उनके पास जाकर काम निपटा रहे हैं।ये बातें वहाँ के जिम्मेदार अधिकारियों और बाबुओं द्वारा दबी जबान से आपस में चर्चा में बताया जा रहा हैं।वे ये भी कहते हैं कि संचालक की पहुँच बहुत ऊपर तक होने के कारण स्वास्थ्य विभाग के मंत्री और मंत्रालय के बड़े अधिकारी भी असहाय चुप्पी साधे हुए हैं।
जारी विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि विधान सभा चुनाव व्यस्तता से कुछ क्षण निकाल कर इस पर विचार करें और स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभाग में बड़े अधिकारी जरूर बैठे और आने वाले लोगो से जरूर मिले और जायज समस्याओं का निदान जरूर करें।