रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 सितंबर। मद्रास , पूना एवं हैदराबाद में इंडिया केम्प लगाया गया अंतिम रूप से .चयनित खिलाडिय़ो मे रायपुर छत्तीसगढ़ के प्रियांशु केसरवानी एवं वर्षा वर्मा का चयन हुआ था! इंडिया कैंप टेनि कॉईट फेडरेशन आफ इंडिया एवं प्रदेश संघ द्वारा आयोजित किया गया उक्त प्रशिक्षण शिविर में छ. ग. के दोनो खिलाड़ी प्रशिक्षण में सम्मिलित हुऐ केम्प में देश के विभिन्न राज्यों से चुने गये 43 उत्कृष्ट महिला, पुरुष खिलाडिय़ो ने हिस्सा लिया छ .ग. के दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय पदक विजेता एवं अनुभवी खिलाड़ी है।
राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में अंतिम रूप से चयनित भारतीय टीम की घोषणा टेनि कॉइट फेडरेशन ऑफ इंडिया के महा सचिव आदिल यादिया ने विश्व कप में भाग लेने वाले 36 महिला , पुरुष जुनियर , भारतीय टेनि काईट टीम की घोषणा की । इसमें छ. ग. के दो खिलाड़ी कु वर्षा वर्मा एवं प्रियांशु केसरवानी का चयन हुआ है। विश्व स्पर्घा 30 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक द.अफ्रीका के प्रिटोरिया म्यूनिसपल रिक्रेसन क्लब में आयोजित है!
टीम के सदस्यों को चेम्बुर मुंबई में महाराष्ट्र टेनि कार्ईट एसोसिएशन एवं क्रेडा भारती संस्था द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाडिय़ों को ट्रेक सूट, ब्लेजर किट प्रदान किया गया छ.ग. .संघ के सचिव एंव राष्ट्रीय टेनि काईट महासंघ के संरक्षक संजय शर्मा एंव खिलाडियों सम्मान किया गया खिलाडी मुंबई से साउथ अफ्रीका के लिये रवाना हो गये। जो साऊथ आफ्रीका में आयोजित पांचवी विश्व टेनिकॉईट स्वर्घा में हिस्सा लेगी। इंडिया टीम में चयन पर राज्य के दोनो खिलाड़ी को छग टेनिकॉईट संघ के संजय शर्मा, नेशनल रेफ्री एवं प्रशिक्षक जया लक्ष्मी , वरुण पाण्डे , राष्ट्रीय खिलाड़ी संध्या वर्मा, लक्ष्मी साहू , संजय, सोनकर ने बधाई दी।