रायपुर

सेटअप बढ़ाने पर जनसंपर्क अधिकारियों ने सीएम बघेल का आभार माना
30-Sep-2023 3:46 PM
सेटअप बढ़ाने पर जनसंपर्क अधिकारियों ने सीएम बघेल का आभार माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 सितंबर। 
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से  मुलाकात कर विभाग के सेटअप रिविजन सहित अन्य माँगों को पूरा करने के लिए आभार व्यक्त किया।

संघ के अध्यक्ष संयुक्त संचालक  बालमुकुंद तंबोली ने मुख्यमंत्री से कहा कि 22 वर्षों के बाद आपकी पहल से जनसंपर्क विभाग का सेटअप रिविजन हुआ है, जिससे विभाग में 3 अपर संचालक, 3 संयुक्त संचालक, 10 उपसंचालक सहित अन्य पदों में वृद्धि हुई। इससे बहुत लंबे समय से पदोन्नति से वंचित अधिकारियों की पदोन्नति हो पाई है।  उन्होंने कहा कि विभाग की जरूरतों को देखते हुए संचार उपकरणों की मांग की गई थी, जो लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। साथ ही जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को भी राज्यस्तरीय अधिमान्यता प्राप्त हुई। 

संघ के प्रतिनिधियों ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होने के लिए भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन की सुविधा आरंभ कर दिये जाने से जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों में भी काफी खुशी है। साथ ही 70-80-90 प्रतिशत स्टाइपेंड की व्यवस्था समाप्त करने के मुख्यमंत्री के निर्णय से विभाग में नवनियुक्त 16 अधिकारी लाभान्वित हुए हैं। संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि डीए और एचआरए में वृद्धि के निर्णय से भी विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी लाभान्वित हुए हैं।

इस मौके पर संघ के संरक्षक अपर संचालक  जेएल दरियो, संजीव तिवारी के साथ संघ के सदस्य संयुक्त संचालक श्रीमती हर्षा पौराणिक, पंकज गुप्ता,  पवन गुप्ता, उप संचालक  प्रेमलाल पटेल,  सौरभ शर्मा,  नितिन शर्मा, सहायक संचालक श्रीमती दानेश्वरी संभाकर, सचिन शर्मा, सहायक सूचना अधिकारी भवानी सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट