रायपुर

मासूम बच्ची से रेप, लोगों ने थाना घेरा, टीआई के तबादले की मांग
29-Sep-2023 9:04 PM
 मासूम बच्ची से रेप, लोगों ने थाना घेरा, टीआई के तबादले की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 सितंबर। थाना क्षेत्र में एक 5 साल की मासूम के साथ पड़ोसी युवक ने गुरूवार को दुष्कर्म किया था। इस घटना के विरोध,विधायक अनिता शर्मा और  पुलिस की ढिलाई को लेकर ग्रामीण महिलाओं के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने आज थाना इलाके में जमकर प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, पूर्व विधायक देवजी पटेल, मोर्चा अध्यक्ष सालिनी राजपूत, ममता साहू कर रही थी।

इस दौरान सैकड़ो महिलाएं थानेदार को बाहर निकालने, तबादला करने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगीं। लोगों ने मीडिया से चर्चा मेंं कहा कि पुलिस की भूमिका रक्षक नहीं भक्षक की तरह रही है। पीडि़त बच्ची को लेकर पिता,परिजन कल दोपहर तीन बजे थाने पहुंचे थे। लेकिन रात नौ बजे रिपोर्ट दर्ज की गई । और लडकी का  अपहरण कर रेप करने वाले  आरोपी को फरार होने का अवसर दिया गया । एक महिला ने कहा कि मैं अस्पताल से  मासूम बच्ची की पीड़ा और हालत देखकर आ रही हूं। असहनीय है। थानेदार को बाहर निकाला जाए। एक व्यक्ति ने कहा कि टेकारी में मर्डर होता है विधायक पता नहीं रहती। सां करा, तरपोंगी में बच्चियों से रेप हो गया, महिला विधायक को इलाके की सुध नहीं। हमारी मांग है कि आरेपियों को फांसी दी जाए। आज घेराव के समय ग्रामीणों की भीड़ थाने में घुसने जोरआजमाइश करती रही। पुलिस और भीड़ के बीच झूमाझटकी होती रही ।

 पीडि़त बच्ची के परिजनों ने बताया कि मेकाहारा हॉस्पिटल में बच्ची का इलाज जारी है। पूरा मामला गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है। पीडि़त मासूम को दो बजे मोटरसाइकिल से परिजन थाना लेकर गए। पीडि़त बच्ची को वक्त पर एंबुलेंस मुहैया नहीं कराया गया और पेट्रोलिंग गाड़ी में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीँ जल्द ही इलाज भी नहीं शुरु किया गया। बच्ची के परिजनों ने यह भी बताया कि उन्हें कई घंटों तक थाने में पूछताछ के लिए बैठाया गया था। पूछताछ करने के बाद पुलिस आरोपी लडक़े को लेकर चली गई। साथ में लडक़ी के पिता भी गए।

इस मामले में आरोपी नाबालिग को भी तत्काल हिरासत में लिया गया है। लगभग 3 बजे पिता को फ़ोन से घटना की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।


अन्य पोस्ट