रायपुर

टीपू गैंग का एक गुंडा गिरफ्तार, रास्ते भर कनबुच्ची कराते कोर्ट ले गई पुलिस
29-Sep-2023 9:03 PM
टीपू गैंग का एक गुंडा गिरफ्तार, रास्ते भर कनबुच्ची कराते कोर्ट ले गई पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 सितंबर। डीडी नगर पुलिस ने टीपू गैंग के फरार आरोपी दुर्वेश देवांगन उर्फ़ डंपी उम्र 28 वर्ष  को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस उसे रास्तेभर कान पकडक़र उठक-बैठक (कनबुच्ची) कराते कोर्ट तक ले गए।

जगन्नाथ मंदिर के पास अश्विनी नगर थाना पुरानी बस्ती में रहता है। 25 सितंबर की रात  चंगोराभाठा में कुछ गुंडा तत्वों ने एक लडक़े को रस्सी से बांधकर गाली गलौज,  मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस आधार पर  डी.डी.नगर पुलिस ने पीडि़त से  पूछताछ करते हुए आरोपियों की पहचान थाना डी.डी.नगर का हिस्ट्रीशीटर नारायण यादव उर्फ टीपू सहित दिनेश विश्वकर्मा, ईश्वर साहू उर्फ लाला एवं डम्पी के रूप में की थी।  प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने  धारा 294, 323, 342, 506(बी), 34 भादवि. का अपराध दर्ज  किया था । इसमें एक  दिनेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था। और फरार डंपी को आज गिरफ्तार किया गया थाना डी.डी.नगर का हिस्ट्रीशीटर आरोपी नारायण यादव उर्फ टीपू पिता जयराम यादव उम्र 43 साल निवासी बाजार चौक चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर को थाना डी.डी.नगर के अपराध क्रमांक 437/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट तथा आरोपी ईश्वर साहू उर्फ लाला पिता बल्लू साहू उम्र 21 वर्ष निवासी पुराना चंगोराभाठा, बैगापारा संतोषी मंदिर के पास थाना डी.डी. नगर रायपुर को थाना डी.डी.नगर के अपराध क्रं. 435/23 धारा 354,506 भादवि एवं 12 पाक्सो एक्ट के मामले में जेल भेजा गया है।

 


अन्य पोस्ट