रायपुर

कामरान का मोर्चा, ढेबर-चतुर्वेदी के खिलाफ धरना देंगे
29-Sep-2023 9:00 PM
कामरान का मोर्चा, ढेबर-चतुर्वेदी के खिलाफ धरना देंगे

रायपुर, 29 सितंबर। शांति नगर के पार्षद कामरान अंसारी ने महापौर एजाज ढेबर, आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के खिलाफ आक्रोश जताया है। सूत्र इसे कामरान की मोर्चेबंदी कह रहे हैं। निगम पार्षदों के वाट्एप ग्रुप में कामरान का चैट वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने आयुक्त और महापौर पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है, और धरना प्रदर्शन की बात कही है। इससे पहले भनपुरी के पार्षद नागभूषण राव ने विधायक सत्यनारायण शर्मा के खिलाफ कलेक्टोरेट में प्रदर्शन कर आरोप लगाया थे। वहीं टिकरापारा इलाके के एक पार्षद भी महापौर से नाराज हैं।


अन्य पोस्ट