रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 सितंबर। राजधानी के महंत कॉलेज में उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में रायपुर सेक्टर अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता (बालक,बालिका) आज से शुरू हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि अजय तिवारी समिति अध्यक्ष अध्यक्षता अनिल तिवारी महासचिव एवं वरिष्ठ सदस्य दिनेश मिश्रा प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी सीनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर रामानंद यदु नीलकंठ साहू प्रिंस शर्मा प्रशांत रथ पर्यवेक्षक वीरेंद्र जांगड़े डॉक्टर प्रमोद मैंने डॉक्टर रिंकू तिवारी प्यारेलाल साहू मुकेश सिंह गौतम ठाकुर आदर्श मिश्रा चंद्रशेखर डॉ देवाशीष हजरा डॉक्टर विवेक शर्मा एवं गोपाल उपस्थित रहे। आयोजन में अतिथि अजय तिवारी ने कहा कि जिला स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर चुने जाने वाले खिलाडिय़ों को समिति एक विशेष पुरस्कार से सम्मानित करेगी।
अनिल तिवारी ने घोषणा की की राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाडिय़ों का समिति की ओर से सम्मान किया जाएगा।आयोजन में कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर किरण अग्रवाल, आभार कॉलेज के खेल अधिकारी विजय शर्मा ने किया। आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट के मुख्य बटर आर्बिटर रोहित की मौजूदगी रही इस आयोजन के बाद महाविद्यालय को चार अक्टूबर से राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन करने का दायित्व दिया गया है।इस टूर्नामेंट में 22 से अधिक कॉलेज के खिलाड़ी भाग ले रहे।