रायपुर

टाटीबंध के बीयर बार में मारपीट, आरोपी पकड़ से बाहर
29-Sep-2023 4:26 PM
टाटीबंध के बीयर बार में मारपीट, आरोपी पकड़ से बाहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 सितंबर।
कल रात बार में पीने के बाद कुछ युवकों ने एक अन्य को बेदम मारा और घसीट कर अपने साथ ले गए। रिपोर्ट के लिए 12 बजे थाने गए पीडि़त की 3 बजे रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी गिरफ्त से बाहर है। इस घटना के वीडियो फुटेज भी वायरल है।

सेलून कारोबारी  केतन श्रीवास  कल रात 9 बजे करीब बियर पीने मरीना बार टाटीबंध गया था। पीने के बाद करीब 11 बजे जब वह  निकल रहा था । तब हर्ष राठी ,अनुज सिंह और उसके साथ 3-4 साथी जो पहले से ही बार में बैठ के शराब पी रहे थे। ,मेरे साथ जबरदस्ती गली गलौज करने लगे।और अचानक हाथ मुक्का,लात  बेल्ट से जमीन में घसीट कर 15 -20 मिनट तक मार पीट करते रहे । इससे केतन के  शरीर में कई जगह चोटें आई।  और बाई आंख के उपर गहरा चोट लगा। उसके बाद में पुलिस स्टेशन की ओर जा रहा था तो केतन अपने साथ जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर ले जाने की कोशिश भी कर रहे थे जिससे वह भागकर बचा । उसके बाद करीब 12बजे के बाद आमानाका थाना पहुंचा।   एम्स में डाक्टरी मुलाहिजे के बाद रिपोर्ट  करीब 3 बजे दर्ज की गई ।


अन्य पोस्ट