रायपुर
कार शोरूम के मालिक ने महिला मैनेजर को किया बैडटच
25-Sep-2023 3:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 सितंबर। राजधानी के एक कार शोरूम के मालिक ने शादीशुदा महिला मैनेजर से बैड टच कर अश्लील हरकत की है। महिला ने गुढिय़ारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। सीएसपी अविनाश मिश्रा ने कहा कि अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। मामले की जांच कर रही है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वो कार शोरूम में मैनेजर के पद पर है। 23 सितंबर को मालिक गणेश अनंत उसके पास पहुंचा। पहले तो उसने कुछ देर बात की, फिर धीरे से उसकी कमर के नीचे टच कर दिया। जिसका उसने तुरंत विरोध किया।जब महिला ने नाराजगी जताई तो शोरूम मालिक ने उसके साथ गाली-गलौज की। यह हरकत वहां मौजूद स्टाफ देख रहे थे। लेकिन किसी ने इसका विरोध नहीं किया। महिला ने उसका हिसाब कर सैलरी देने को कहा तो उसे शोरूम से बाहर निकाल दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे