रायपुर
राजधानी में 26 को 9 घंटे घुमेगी परिवर्तन यात्रा
23-Sep-2023 7:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 सितम्बर। दंतेवाड़ा से निकली परिवर्तन यात्रा शनिवार को गरियाबंद भ्रमण पर है। जहां उसे कांग्रेसियों के विरोध झेलना पड़ा। पुलिस ने 10 से अधिक कांग्रेसियों को हिरासत में लिया है। यह यात्रा अब अपने अंतिम चरण में है। इसका समापन 26 सितंबर को राजधानी में होगा। यात्रा राजधानी के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 48 किमी घुमेगी।
भाजपा ने करीब 9 घंटे की यात्रा का रूट चार्ट बनाया है। इस यात्रा का स्वागत शहर के 50 अलग-अलग चौक-चौराहों में होगा। यात्रा की शुरूआत दोपहर 2 बजे बंजारी माता मंदिर से होगी और समापन शाम साढ़े 7 बजे जयस्तंभ चौक में होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे