रायपुर

पिता पुत्र ने एक युवक को मारा चाकू, बेटा फरार
23-Sep-2023 3:56 PM
पिता पुत्र ने एक  युवक को मारा  चाकू, बेटा फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,23 सितंबर। राजधानी के नेहरूनगर में पिता-पुत्र ने एक युवक की जमकर पिटाई की फिर चाकू मारकर घायल कर दिया।  बताया जा रहा है पुरानी रंजिश की वजह से दोनों ने युवक की पिटाई की। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल है। पुलिस ने इस मामले में पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका बेटा फरार है।

जानकारी के अनुसार रायपुर के नेहरूनगर में पिता-पुत्र ने पुरानी रंजिश के चलते हरीश तांडी को सरेआम बुरी तरह पीटा। वहीं एक पिता ने युवक को सडक़ पर लिटाकर बुरी तरह पीटा, जबकि पुत्र ने चाकू से हरीश के गले पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाया और  वायरल कर दिया है।घायल युवक ने कोतवाली में बदमाशों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले आरोपी पिता को पकड़ लिया है, जबकि उसका बेटा फरार है।


अन्य पोस्ट