रायपुर
टेकाम का इस्तीफा मंजूर
23-Sep-2023 3:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 सितंबर। केंद्रीय लोक कार्मिक एवं पेंशन विभाग( डीओपीटी) ने आईएएस नीलकंठ टेकाम का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। केंद्र ने उनके सारे रिटायरमेंट बेनिफिट्स को रोकते हुए मंजूर किया है। यह रोक उन पर लंबित डीई की वजह से लगाई गई है ।
टेकाम ने इन दिनों भाजपा की ओर से केशकाल से चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने दो माह पहले राज्य सरकार को वीआरएस का आवेदन दिया था। इसके मंजूर न होने पर टेकाम ने सीधे डीओपीटी को इस्तीफा भेज दिया ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे