रायपुर

शिवसेना ने घोषित किए 19 प्रत्याशी
22-Sep-2023 7:34 PM
शिवसेना ने घोषित किए 19 प्रत्याशी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 सितंबर। शिवसेना ने 19 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। शुक्रवार को पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया।

जिन सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं उनमें अहिवारा सीट से अमरदास नवरंगे, राजनांदगांव से माखन यादव, पंडरिया से नरेन्द्र तिवारी, डोंगरगांव से सुमीत बंजारे, ब्रिंदानवागढ़ से धरम कंवर, राजिम से वेश राठौर, डोंगरगढ़ से नितिन कुमार भांडेकर, बेलतरा से बाबा पवार, कसडोल से कृष्णकुमार यदु, बलौदाबाजार से इंद्रजीत साहू, रायपुर पश्चिम से हिमांशु शर्मा, रायपुर उत्तर से संजय नाग, धरसींवा से अशोक लहरे, कोंडागांव से घनश्याम मरकाम, जैजेपुर से प्रेमशंकर महिलांगे, जगदलपुर से देवनाथ कश्यप, अंबिकापुर से आरके शुक्ला, खल्लारी से रमेश डहरिया, अकलतरा से उमेश्वरी कश्यप, और बसना से दिनेश सेठ शामिल हैं।


अन्य पोस्ट