रायपुर

21 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव 24 सितंबर से
22-Sep-2023 7:32 PM
21 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव 24 सितंबर से

प्रसिद्ध गायिका स्वस्ति मेहुल जैन प्रस्तुति देंगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 सितंबर। अग्रवाल सभा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में 21 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव  24 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक आयोजित कर  रहा है । अग्रवाल सभा रायपुर, शहर को 19 मोहल्ला समितियों में विभाजित कर प्रथम चरण में इन मोहल्ला समितियों के स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम एवं स्पर्धा आयोजित कर रहा है । द्वितीय चरण में इन सभी मोहल्ला समितियों में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले अग्रबन्धु सेंट्रल लेवल पर 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर को अग्रसेन धाम, छोकरा नाला  में होने वाले कार्यक्रमों एवं स्पर्धाओं में भाग लेंगे। 10 अक्टूबर को उद्घाटन समारोह में जयसिंह  अग्रवाल (मंत्री, छत्तीसगढ़) एवं पूर्व मंत्री एवं विधायक  बृजमोहन अग्रवाल अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

साथ ही भगवान खाटू श्याम जी पर आधारित नृत्य नाटिका का लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से भव्य मंचन किया जाएगा। इस दौरान इसके अतिरिक्त सेंट्रल लेवल में विभिन्न खुली स्पर्धाएं भी आयोजित की जाएँगी। विशेष आकर्षण के तहत 8 अक्टूबर को सर्व समाज एवं सर्व वर्ग के लिए अग्राथॉन? (दौड़ एवं साइकिलिंग) का आयोजन मतदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के साथ किया जा रहा है।15 अक्टूबर  को प्रात: आरती के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शाम को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सेंट्रल लेवल के सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि  पुरस्कृत किया जाएगा।

अतिथि के रूप में सुशील सराफ एवं  रविकांत गर्ग होंगे। पुरस्कार वितरण के पश्चात प्रसिद्ध गायिका स्वस्ति मेहुल जैन रंगारंग प्रस्तुति देंगी ।


अन्य पोस्ट