रायपुर

दूसरे सर्वाधिक ब्याज दर पर छत्तीसगढ़ को मिले एक हजार करोड़
22-Sep-2023 7:20 PM
दूसरे सर्वाधिक ब्याज दर पर छत्तीसगढ़ को मिले एक हजार करोड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 सितंबर। छत्तीसगढ़ सरकार को आरबीआई ने एक हजार करोड़ का कर्ज ट्रांसफर कर दिया है । राज्य सरकार ने अपनी प्रतिभूतियों को नीलाम करते हुए यह कर्ज मांगा था। आरबीआई ने गुरूवार को ई -कुबेर के जरिए बोली लगाई।

छत्तीसगढ़ के साथ 12 अन्य राज्यों ने भी कर्ज मांगा था। छत्तीसगढ़ को 7.47 फीसदी ब्याज दर पर सात वर्ष में मूलधन वापसी की शर्त पर कर्ज मिला है। यह ब्याज दर, इन बारह राज्यों में सर्वाधिक दूसरी दर है। बिहार को 7.49 फीसदी दर पर दे हजार करोड़ का कर्ज मिला है । छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने रूटीन खर्च के लिए यह कर्ज  लिया । हालांकि वह इस वर्ष  प्रतिभूतियों की नीलामी से कुल 11 हजार करोड़ तक का कर्ज ले सकेगी।


अन्य पोस्ट