रायपुर

कल सुबह साढ़े 8 बजे तक भारी बारिश के आसार
21-Sep-2023 8:12 PM
कल सुबह साढ़े 8 बजे तक भारी बारिश के आसार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 सितंबर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून सक्रिय है। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरू है। राजधानी में भी बुधवार की शाम से रुक-रुककर बारिश हो रही है। रायपुर मौसम विभाग की माने तो आज और कल भी ऐसा ही मौसम प्रदेश का रहने वाला है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही कोरिया, सुरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार महासमुंद, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद में कल भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने बस्तर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, कोरिया, सरगुजा, बलरामपुर, सुरजपुर, जशपुर, रायगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया। इस दौरान जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय पश्चिम बंगाल उड़ीसा तट के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अगले दो दिनों तक आगे बढ़ते हुए झारखंड की ओर गमन करने की संभावना है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर उदयपुर, रतलाम, सीधी, रांची, दीघा, उत्तर-पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित निम्न दाब के केंद्र और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

20 सितम्बर को वर्षा के मुख्य आंकड़े (से. मी. में) नगरी 3 तमनार, बारामकेला 2. मरवाही, कुनकुरी, वाड्रफनगर, लैलूंगा, सीतापुर, पंधरिया, पत्थलगांव, गरियाबंद बलेवा तथा कुछ और स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई।


अन्य पोस्ट