रायपुर
कल प्रियंका गांधी भिलाई में, जयंती स्टेडियम मैदान में चाक चौबंद व्यवस्था के बीच होगा महिला सम्मेलन
20-Sep-2023 7:33 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 20 सितंबर। कल 21 सितंबर को जयंती स्टेडियम मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री प्रिंयका गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। आज कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था देखने सीआरपीएफ के अधिकारी, जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारी कार्यक्रम स्थल पहुंचे और सुरक्षा सहित तमाम इंतजाम की जानकारी ली।
एसपी दुर्ग शलभ सिन्हा ने बताया कि कल महिला सम्मेलन में प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अनेक नेतागण और बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं जिसके मद्देनजर सुरक्षा और अन्य व्यवस्था के तहत तैयारियों का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। डोम शेड, मंच, कार्यक्रम प्रवेश द्वार, पार्किंग व्यवस्था हो चुकी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे