रायपुर

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 22 से
19-Sep-2023 6:53 PM
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 22 से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 सितंबर। सत्र 2023-24 के लिए अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन (नवीन एवं नवीनीकरण )  की तिथि बढ़ा दी गई है 7 यह 22 सितंबर से 20 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। पंजीयन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही ऑनलाईन होगी, जिसके लिए वेबसाइट http://postmatric-scholarship.cg.inc.in/ है।

ड्राफ्ट प्रापोजल लॉक के लिए 22 सितंबर से 25 अक्टूबर और सेन्सन ऑर्डर लॉक के लिए 22 सितंबर से 30 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। इस संबंध में रायपुर जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई आदि के संस्था प्रमुख छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति  की पात्रता रखते है उन्हें सूचना दी गई है।


अन्य पोस्ट