रायपुर
पार्षद नागभूषण का जवाब अनुशासन समिति को
19-Sep-2023 6:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 सितंबर। निगम के पार्षद नागभूषण राव ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को अपना लिखित जवाब दे दिया है। महामंत्री मलकीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। राव के जवाब को अनुशासन समिति के अध्यक्ष धनेंद्र साहू को निर्णय लेने भेज दिया गया है। राव ने पिछले दिनों भूमि पट्टे को लेकर भनपुरी से सैकड़ों लोगों के साथ कलेक्टोरेट आकर प्रदर्शन किया था। इसमें राव ने ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा के खिलाफ बातें कही थी। यह भी कहा गया कि विधायक कि अनदेखी की वजह से ही इलाके के लोगों को पट्टे नहीं दिए जा सके। राव के कृत्य को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू ने पीसीसी चीफ बैज से शिकायत की थी। इस पर बैज ने राव को नोटिस जारी जवाब मांगा था ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे