रायपुर

वायर-राड का कारोबार करने 10 लाख की ठगी
18-Sep-2023 7:03 PM
वायर-राड का कारोबार  करने 10 लाख की ठगी

रायपुर, 18 सितंबर। राजधानी के व्यापारी से कम्पनी खोलने के नाम पर लाखों की ठगी हो गई। आरोपी कम्पनी के संचालक ने अपने ही साथी को वायर राड का कारोबार करने झांसा देकर 1006898 का माल आर्डर कर धोखाधड़ी की।
 
रमेश शुक्ला ने पुलिस को बताया कि वह सिलतरा स्थित शारदा एनर्जी के संचालक है। जिसे दो साल पहले संजय ओझा ने शारदा एनर्जी के के संचालक को वायर राड का कारोबार करने की बात कही और 2020 से 21  के बीच कम्पनी से 17 ट्रक वायर राड का आर्डर कर  तासु इण्स्ट्रीज उरला के नाम से माल मांग की। जिसे 17 ट्रकों में माल भेजने के बाद पैसों के भुगतान नहीं किया। जिस पर रमेश शुक्ल के पूछेजाने पर मुकर गया। इस पर कम्पनी संचालक ने ठगी होने के शक में संजय ओझा के खिलाफ धरसींवा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर संजय ओझा के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।   


अन्य पोस्ट