रायपुर

शराब ले जाते एक गिरफ्तार
18-Sep-2023 6:15 PM
शराब ले जाते एक गिरफ्तार

रायपुर, 18 सितंबर। तिल्दानेवरा इलाके में स्कूटी सेअवैध शराब रख बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 100 पौवा देशी शराब को जब्त कर  धारा 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज किया गया। 

एंटी क्राइम साइबर की टीम को मुखबिर की सूचना मिली की एक व्यक्ति स्कूटी पर शराब ले जा रहा है। जो ग्राम सिनोधा की ओर जा रहा है। पुलिस ने बेरिकेटस लगाकर सुभाष चौक के पास एक व्यक्ति स्कूटी सीजी 04 केसी 1162 को रोका जो अपने पास कपड़ा के थैला में कुछ सामान रखा हुआ था। बैग को चेक करनेपर उसमें 100 पौव्वा देशी शराब रखा होना  पाया। जिसपर स्कूटी चालक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रकाश सिरमौर उम्र 24 साल  तुलसी मानपुर, तिल्दा नेवरा का रहने वाला बताया। प्रकाश सिरमौर के पास से  100 पौवा देशी मदिरा जब्त कर  धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। 


अन्य पोस्ट