रायपुर
आज रायपुर -जगदलपुर में गरज-चमक की प्रबल संभावना
18-Sep-2023 6:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 सितंबर। सुबह अब से कुछ देर पहले दिए गए अलर्ट के अनुसार रायपुर और जगदलपुर में गरज-चमक की प्रबल संभावना है । वेदर बुलेटिन के अनुसार मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, दक्षिण-पूर्व राजस्थान के ऊपर स्थित निम्न दाब के केंद्र, सागर, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, दीघा और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है। प्रदेश में सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे