रायपुर
न दरवाजे बनाकर दिया, न रकम वापस किया, 5 वर्ष बाद 420 दर्ज
17-Sep-2023 9:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 सितंबर। पांच वर्ष बाद भी फेब्रिकेटर ने न दरवाजा बनाकर दिया न एडवांस में लिए 15 लाख रूपए वापस किया। इस धोखाधड़ी की पुलिस ने धारा 420 का अपराध दर्ज कर लिया है।
देवेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक फाफाडीह नाका देवेंद्र नगर निवासी विशाल गावरी(43) ने अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी की रिपोर्ट कल शनिवार को दर्ज कराई । विशाल ने मार्च-19 को जयदेव दुवा को एल्यूमीनियम डोर स्ट्रक्चर बनाने का आर्डर दिया था। इसके बदले जयदेव ने 15 लाख एडवांस लिया था। किंतु उसने न डोर स्ट्रक्चर दिए न रकम वापस किया ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे