रायपुर

हिन्दी दिवस में काव्य पाठ का आयोजन
17-Sep-2023 6:30 PM
हिन्दी दिवस में काव्य पाठ का आयोजन

रायपुर, 17 सितंबर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ चितरंजन कर, विभागाध्यक्ष हिंदी साहित्य पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय उपस्थित हुए। उन्होंने भाषा के प्रयोग में आने वाली त्रुटियां, कठिनाइयों, स्त्रीलिंग, पुलिंग तत्सम शब्द, तद्भव शब्द, एक वचन बहुवचन के प्रयोग को समझाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय तिवारी, अध्यक्ष महाविद्यालय समिति ने की। इस अवसर पर छात्राओं ने मैथिली शरण गुप्त, रामधारी सिंह दिनकर, माखनलाल चतुर्वेदी और महादेवी वर्मा जैसे सुप्रसिद्ध कवियों की कविताओं का पाठ किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ रात्रि लहरी सहायक प्राध्यापक  डॉ अदिति जोशी, ग्रंथपाल रहे। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे प्रथम -कुमकुम पटेल द्वितीय -शिल्पी पाढी तृतीय - मानसी सरकार।


अन्य पोस्ट