रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 सितंबर। जनता कांग्रेस ने शनिवार को शपथ पत्र के साथ अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी के मुखिया अमित जोगी ने कहा कि प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर दारू दूकानें बंद की जाएगी, और वहां दूध की दूकानें खोली जाएगी।
अमित जोगी ने प्रेस कांफ्रेंस में शपथ पत्र के साथ दस बिन्दुओं पर अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर गुरू घासीदास बाबा, शहीद वीरनारायण सिंह, और शबरी माता कारीडोर का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में दाउ और रमन का राज चल रहा है। दोनों पार्टी एक दूसरे के कमीशन की बात करते है लेकिन छ ग के विजन की बात नहीं करते हैं। मेरी लड़ाई कांग्रेस भाजपा से नहीं है मेरी लड़ाई प्रदेश की गरीबी से है। हम लड़ाई करने के लिए नहीं बल्कि उनकी विदाई करने आये ह। उनके पिता अत्यंत गरीब परिवार से थे गरीबी को जानते थे।
तेलंगाना से तुलना कर लो , नौ साल में तीन गुना प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। तेलंगाना में क्षेत्रीय दल की सरकार रही इस लिए ये हो सका हम दस कदम गरीबी खत्म का अभियान चलाएगी
हम नोटरी का शपथ पत्र दे रहे है , जबरदस्त परिवर्तन कि लहर देखने को मिल रही है। 91 लाख परिवार तक ये जनता कांग्रेस जजगी ने जारी किया घोषणा पत्र घोषणा पत्र का नाम, दस कदम गरीबी खत्म गरीबी खत्म करने का अमित जोगी ने दिया नारा।
गरीबी रेखा से नीचे, और पंजीकृत बेरोजगारों को तीन हजार रुपए प्रतिमाह जोगी सहायता।
बुजुर्गों को साढ़े 4 हजार प्रतिमाह, जोगी किसान मितान योजना-चार हजार रुपए क्विंटल धान का समर्थन मूल्य, इसके अलावा 10 हजार रुपए इनपुट सहायता, खेती के लिए फ्री बिजली। 8 साल से अधिक सेवा वाले अनियमित, दैवेभो का नियमितीकरण, 10 लाख से कम आय वाले छोटे व्यापारियों को सभी टैक्स से छूट।