रायपुर

सीएम बघेल एक साथ 3. 72 करोड़ लोगों से सीधे कनेक्ट होंगे
16-Sep-2023 6:58 PM
सीएम बघेल एक साथ 3. 72 करोड़ लोगों से सीधे कनेक्ट होंगे

कांग्रेस ने शुरू किया वॉर रूम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 सितंबर। सीएम  भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने शुक्रवार रात  को राजधानी र के शंकर नगर में  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के चुनावी वॉर रूम का उद्घाटन किया।

इस वॉर रूम में अलग-अलग विशेषज्ञता रखने वाले लोग जुड़े हुए हैं, यही से प्रदेश भर में संगठन पर बूथ स्तर तक पैनी नजऱ के साथ, जन भावनाओं को टटोलकर रणनीति तय की जा रही है।

कांग्रेस ने इस वॉर रूम में चुनाव को 360 डिग्री चलाने के लिए अलग अलग यूनिट तैयार की हैं। इनमें डाटा इंटेलिजेंस यूनिट, पॉलिटिकल इंटेलिजेंस यूनिट, ग्राउंड कैंपेन टीम, फ़ील्ड मैनेजमेंट टीम, सोशल मीडिया प्रबंधन टीम, डिजिटल मीडिया एंड पब्लिकेशन टीम, मीडिया मॉनीटरिंग टीम, फ़ेक न्यूज़ मॉनीटरनिंग सेल, बूथ मैनेजमेंट टीम, ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, कॉल सेंटर, कनेक्ट सेंटर, स्टूडियो इत्यादि शामिल हैं।

वॉर रूम की तरफ से प्रोफेशनल लोगों की फील्ड टीम बनाई गई है जो सभी 90 विधानसभाओं में कार्यरत है। देश के टॉप संस्थाओं से आने वाले युवा पिछली अनेक चुनावी कैंपेन का हिस्सा रह चुके हैं। सीएम और

सरकार के संदेश को पहुँचाने के साथ ही विपक्ष की नाकामियों को हर नागरिक के मोबाइल फोन तक पहुँचाने की रणनीति यह टीम तैयार कर रही है। कांग्रेस ने अब तक प्रदेश में 30 हजार से अधिक व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाए हैं। एक ग्रुप मे कुल 1024 सदस्य के मान से सीएम बघेल एक साथ3. 72 करोड़ लोगों से सीधे कनेक्ट होंगे।

5 हजार ब्रॉडकास्ट के अलावा, बड़ी संख्या में आधिकारिक एवं समर्थित फ़ेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल, यूट्यूब चैनल्स इत्यादि संचालित हो रहे हैं।

इस चुनाव में  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके सभी वोटर्स और चीफ मिनिस्टर भूपेश बघेल  के बीच पर्सनल कनेक्ट बनाया जा रहा है। इसकी मुख्यमंत्री एक ही समय में, व्यक्तिगत रूप से, लाखों वोटर्स से जुड़ पाएंगे।

 


अन्य पोस्ट