रायपुर
शहर के प्रतिमाओं, चौराहों की साफ- सफाई करवा रहा निगम
16-Sep-2023 6:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 सितंबर। निगम शहर में स्थानीय संस्कृति के अनुरूप स्थित चबूतरों, प्रतिमाओं, चौक- चौराहों के समुचित रखरखाव साफ - सफाई करवा रहा है। आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को यह काम अगले 15 दिनों के भीतर पूर्ण करवाने के निर्देश दिये हैँ।निगम जोन 3 ने जीईरोड तेलीबांधा स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा, जोन 7 ने तात्यापारा चौक में छत्रपति शिवाजी महाराज की अश्वारोही प्रतिमा, भक्त माता कर्मा चौक रामनगर, भारत माता चौक गुढिय़ारी की सफाई करवाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे