रायपुर

14वीं राज्य स्तरीय नेटबॉल सीनियर (महिला) प्रतियोगिता
16-Sep-2023 6:54 PM
14वीं राज्य स्तरीय नेटबॉल सीनियर (महिला) प्रतियोगिता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 सितंबर। 14वीं राज्य स्तरीय नेटबॉल सीनियर (महिला) प्रतियोगिता डिग्री गर्ल्स कॉलेज, इंडोर स्टेडियम, रायपुर में आयोजित की गई। उद्घाटन महापौर एजाज ढेबर, डॉ. किरण गजपाल, प्राचार्य डिग्री गर्ल्स कॉलेज  विशिष्ट अतिथि शैफ शाह, महासचिव, प्रदेश कांग्रेस ने किया । ढेबर ने संबोधन में उम्मीद जताई कि  छत्तीसगढ़ से प्रतिभाशाली विजेता खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर/अपना नाम रोशन करें।

समापन कार्यक्रम में पंकज शर्मा, अध्यक्ष, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, सकलेन रामदार, महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे।  मौसम खराब होने के बावजूद धैर्य का परिचय देते हुए खिलाडिय़ों ने अपना प्रदर्शन शांतिपूर्वक ढंग से किया।  फाईनल मैच दुर्ग एवं रायपुर के बीच हुआ जिसमें दुर्ग टीम विजयी हुई। प्रतियोगिता में निर्णायक इमरान खान, मोहन राव, मतेन साहू, प्रकाश विश्वकर्मा, नीलेश शर्मा, अब्बास आलम, विजय छलौने, उमेश ठाकुर, संतोष साहू, गोपाल साहू, अमित तिवारी, जानकी चंद्रेश  रहे।

श्रीमती हीना खान, महासचिव, नेटबॉल एसोसिएशन छत्तीसगढ़, प्रशांत जैकब, कोषाध्यक्ष, अनिल सिंह सह-सचिव, विनय छलौने, विशेष सदस्य, प्रकाश विश्वकर्मा पूरे आयोजन की व्यवस्था में अहम  सहयोगी रहे।

 प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला नेटबॉल एसोसिएशन के  अनूप यदु के साथ इन खिलाडिय़ों, माधव खण्डारे, जॉन हियाल , रिआसत अली, परमजीत सिंह विश्वनाथ, शीतल,  सेजल, आर्यन , नावेश, हुसैन ने भी सहयोग किया।


अन्य पोस्ट