रायपुर

विधायक नाग के विरोध में उतरा बंग समुदाय
16-Sep-2023 6:53 PM
विधायक नाग के विरोध में उतरा बंग समुदाय

रायपुर, 16 सितंबर। छत्तीसगढ़ में 60 वर्षों से बसे विस्थापित बंगाली व आदिवासी समाज में तकरार व माहोल खराब करने वालों के खिलाफ बंगाली समाज ने कड़ी निंदा की है।

छत्तीसगढ़ बेंगाली एसोसिशन के अध्यक्ष मनमय विश्वास, देवाशीष राय, अरूण भद्रा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पखांजूर में लगभग 1 लाख विस्थापित हिन्दू बंगाली, बंजर भूमि को बनाकर उन्नत कृषि, मछली पालन, काष्ठ कला व मूर्ति कला का काम कर रहें हैं। क्षेत्र के विधायक  अनुप नाग, जो बंगाली मतदाओं के बाहुल्यता से विधायक बने है। एक टीवी चैनल मे उनका बयान बंगाली समुदाय में अशांति फैलाा रहा है। भद्रा ने शिक्षा मंत्री, और मुख्यमंत्री से मांग की है कि स्कूलों में बंगला भाषा की कक्षा शुरू की जाएं।


अन्य पोस्ट