रायपुर
व्याख्याता पद के लिए ऑनलाईन काउंसिलिंग 18 से
16-Sep-2023 6:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 सितंबर। शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में व्याख्याता पद के लिए अभ्यर्थियों की तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 20 सितम्बर को शाम 5 बजे तक होगी। यह काउंसिलिंग स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in में प्रारंभ की जा रही है। इस काउंसलिंग में व्यापम परीक्षा परिणाम के अनुसार व्याख्याता पद के कटऑफ रैंक की जानकारी विभाग के पोर्टल पर देखी जा सकती है।
फिर बढ़ेगी एडमिशन डेट
रायपुर, 16 सितंबर। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में प्रवेश की तिथि एक बार फिर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। यह वृद्धि प्रदेश में खुले नए 12 कॉलेजों में रिक्तता को देखते हुए की जा रही है। आयुक्त कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि कुलपति की अनुमति से 29 सितंबर और प्राचार्य की अनुमति से 20 सितंबर तक प्रवेश दिया जा सकेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे