रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 सितंबर। राजधानी के एक व्यापारी से लाखों रूपए की ठगी हो गई। अज्ञात मोबाइल धारक ने कम्पनी के डायरेक्टर की फर्जी आईडी बना कम्पनी मैनेजर को फोन कर अपने बताए दो खाता में आरटीजीएस करा कार 55 लाख की ठगी की है।
संतोष कुमार सरावगी ने पुलिस को बताया कि 14 सितंबर को अज्ञात नम्बर 8876262064 से उसके मोबाइल पर फोन आया था। जिसमें उसने खुद को कम्पनी का डायरेक्टर दीनेश कुमार बताया था। और अपने मोबाइल से एसएमएस कर अतुल कुमार शर्मा और सैफूल हुसैन के खाता में पैसा ट्रांसफर करने का एसएमएस किया। आरटीजीएस से खाता में पैसा भेजने की बात कही। जिसपर संतोष कुमार ने उसके बताए गए खाता जमा कर दिए। उसने पहले अतुल कुमार शर्मा के खाता में 25 लाख 90 हजार702 और सैफुल हुसैन के खाता में 29 लाख 64 हजार 702 कुल 55 लाख 55 हजार 311 रूपए का जमा कर दिया। इस इस प्रकार आरोपी ने कम्पनी से 55 लाख रूपए कर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने संतोष कुमार की शिकायत पर अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कर बताए गए खाता नम्बर और एसएमएस लिंक से आरोपी की तलाश की जा रही है। इस मामले में कम्पनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी।