रायपुर
‘सहस्र अवधानी-डॉ. जी नरसिम्हा राव का भिलाई आगमन
15-Sep-2023 9:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 सितंबर। भिलाई ब्राह्मण समाजम के तत्वावधान में आगामी 1 एवं 2 अक्टूबर को डॉ जी .नरसिम्हा राव का प्रवचन नेहरू संस्कृतिक भवन, सेक्टर-1, भिलाई में आयोजित किया गया है । पद्मश्री डॉ. नरसिम्हा राव ‘सहस्र अवधानी’ के नाम से प्रख्यात हैं । सहस्र अवधान एक प्राचीन साहित्यिक परंपरा है जिसमें एक हजार विशेषज्ञों द्वारा अनेक दर्शकों के सम्मुख, व्यक्ति की पुराण, इतिहास, काला, साहित्य इत्यादि विषयों में दक्षता के अलावा एकाग्रता तथा स्मरण शक्ति की भी कठिन परीक्षा ली जाती है। डॉ. राव जो एक प्रख्यात वक्ता, रचनकार एवं समाज सुधारक के नाम से प्रसिद्ध हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे