रायपुर

शहर में चोरी,मारपीट की घटनाएं मंदिरहसौद में ड्राइवर-खलासी से लूट
15-Sep-2023 5:06 PM
शहर में चोरी,मारपीट की घटनाएं  मंदिरहसौद में ड्राइवर-खलासी से लूट

तीन थानों में मामले दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 सितंबर।  मंदिर हसौद इलाके में डम्पर चालक और खलासी से लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने ट्रक को रोककर खलासी को चाकू दिखा कर मोबाइल और नगदी को लूट कर वहां से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक ललित निषाद ने मंदिर हसौद थाना में रिपोट दर्ज कराई कि वह बनियातोरा बडे करेली मंगरलोड में रहता है। और डम्पर ट्रक का ड्राइवर है। जो सडक़ निर्माण के लिए गिट्टी ढुलाई का काम करता है। गुरूवार को वह अपने खलासी प्रदीप साहू के साथ ट्रक सीजी 05 एजे 7709 में गिट्टी लोड करने मंदिर हसौद जा रहे थे। 

तभी एयर पोर्ट रोड के पास प्रदीप भारती और उसके तीन अन्य साथियों ने लिफ्ट लेने के बहाने ट्रक को रूकवाकर अपने रखे चाकू को खलासी को दिखा कर पास रखे मोबाइल और नगदी को लूट कर वहां से फरार हो गए। जिसकी रिपोर्ट ललित ने थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 392, 34 का अपराध दर्ज किया। ललित और खलासी से घटना की पूछताछ कर आसपास पतासाजी की जा रही है।

बदला लेने चाकू से मारा

टिकरापारा इलाके में पुरानी बात को लेकर मारपीट हो गई। हेमंत साहू, आकाश और द्ददू ने मोहल्ले के हि रहने वाले मोहन साहू को किसी धारदार चीज से मारकर घायल कर दिया।

मोहन साहू  ने पुलिस को बताया कि वह मीनल चौक संजय नगर में रहता है। जिसका किसी बात को लेकर मोहल्ले के हि रहने वाले हेेमंत साहू के साथ विवाद हुआ था। इस बात का बदला लेने कि नियत से बुधवार की रात में वे घर के पास आकर गाली गलौज करने लगे जिसे मना करने पर हेमंत, आकाश और द्द्दू जबरन मारपीट करने लगे। इसी बीच बदमाशों ने अपने पास रखे धारदार हथियार से मारकर घायल कर वहां से फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294,506, 323, 34 का अपराध दर्ज किया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार कर लिया।

बीच सडक़ युवती से मारपीट

रविभवन के पास एक युवती से मारपीट हो गई। आरोपी शैनिक नामदेव ने स्कूटी से जाते ममता नामदेव का रास्ता रोककर जबरन गाली गलौज कर मारपीट की। इसकी रिपोर्ट ममता ने गोलबाजार थाना में दर्ज  कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

कार चालकों ने की ग्रामीण से मारपीट

मंदिर हसौद इलाके में मारपीट करने का मामला सामने आया है।  अज्ञात कार चालकों ने ग्राम गुजरा निवासी तामेश्वर बघेल के साथ मारपीट की।  

बताया जा रहा है कि गुरूवार की रात में कार सीजी 04 पीएफ 7901 में सवार युवक नशे की हालत में थे। जो कार से गुजरा चौक के पास आकर गाली गलौज कर रहे थे। घर के सामने गाली गलौज करता देख तामेश्वर बघेल ने कार सवार युवकों का वहां से जाने और गाली गलौज करने से मना करने लगा। इस बात से नाराज होकर युवकों ने तामेश्वर को जान से मारने की नियत से मारपीट कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात कार चालकों के खिलाफ 294, 506, 323,34का अपराध दर्ज किया है। तामेश्वर और आसपास के लोगों  से पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट