रायपुर
उद्योगों के भविष्य की योजनाओं पर खुली चर्चा कल
14-Sep-2023 6:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 सितंबर। सीएसआईडीसी द्वारा शुक्रवार को तेलीबांधा स्थित एक होटल में सभी औद्योगिक संघों के साथ एक परिचर्चा आयोजित की है। इसमें औद्योगिक संगठनों कनफेडरेशन का इंडियन इंडस्ट्रीज, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स, फिक्की, उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, डीक्की, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, लघु उद्योग संघ बिलासपुर, लघु उद्योग संगठन, साथ ही अन्य सभी औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। यह परिचर्चा डॉक्टर नंद कुमार साय के सीएसआईडीसी के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहली परिचर्चा होगी। सुबह 10: 30 बजे से 2 बजे तक आयोजित यह परिचर्चा ओपन प्लेटफार्म होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे