रायपुर

फुण्डहर गौठान में मना पोरा, नहीं पहुंचे गोधन की दुहाई देने वाले नेता
14-Sep-2023 6:29 PM
फुण्डहर गौठान में मना पोरा, नहीं पहुंचे गोधन की दुहाई देने वाले नेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 सितंबर। गुरुवार को पूरे प्रदेश में गौवंश के पूजन का पर्व पोरा मनाया गया। छत्तीसगढ़ सरकार और नगरीय निकाय गौधन न्याय योजना को लागू किए हुए हैं, लेकिन आज के इस पर्व पर निगम के कोई भी जनप्रतिनिधि राजधानी के किसी भी गोठान में गौवंश को पूजने नहीं पहुंचा। महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने  गौठानों में आयोजन के निर्देश देकर इतिश्री कर ली। जो भी हो आज फुंडहर गोठान में जोन 9 के स्वच्छता पर्यवेक्षक भोला तिवारी सेवारत कर्मचारियों ने गौवंश को पूजा।  इस अवसर पर गौमाता एवं गौवंश को चारा खिलाकर उनकी सेवा की गई। गौमाता एवं गौवंश की सुरक्षा हेतु छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समाजहितैषी मंशा के अनुरूप नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा सभी गौठानों के माध्यम से गौमाता एवं गौवंश की सुरक्षा का कार्य निरन्तरता से कृत संकल्पित होकर किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट