रायपुर
चाईल्ड पोर्नोग्राफी एक गिरफ्तार
14-Sep-2023 6:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 सितंबर। एन.सी.आर.बी. नई दिल्ली से प्राप्त चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरण की साईबर यूनिट ने तकनीकी विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी की पहचान ओमप्रकाश देवांगन(30) निवासी पारागांव गोबरानवापारा के रूप में की गई। आरोपी ओमप्रकाश देवांगन गोबरानवापारा क्षेत्र में रहते हुए अपने मोबाईल फोन से बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे मोबाईल फोन जप्त कर धारा 67(बी) आई.टी. एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे