रायपुर
सट्टा संचालित करते दो सटोरिए गिरफ्तार
14-Sep-2023 5:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 सितंबर। गोलबाजार इलाके में बंजारी माता मंदिर के पास सट्टा संचालित करते सटोरिए को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कई दिनों से गोलबाजार क्षेत्र में सट्टा संचालित होने की सूचना मिल रही थी। जिस पर मुखबीर की सूचना पर गोलबाजार पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दीपेश तिवारी उर्फ गोलू तिंरगा चौक, कुशालपुर,और शास्त्री मार्केट सब्जी बाजार के पास सट्टा संचालित करते सागर कुम्हार उम्र 19 साल वाल्मीकि नगर, थाना कबीर नगर, को गिरफ्तार कर दोनों के कब्जे से कब्जे से 1180 रूपए नगदी और सट्टा का सामान जब्त कर धारा 6 जुआ प्रतिषेध अधिनियम का अपराध दर्ज कर कार्रवाई किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे