रायपुर
पांच किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
12-Sep-2023 4:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 सितंबर। खमतराई इलाके में सुंदरी तालाब बंजारी नगर रांवाभाठा के पास गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश करते निजामुद्दीन उर्फ करिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 5 किलों 100 ग्राम कुल 50 हजार गांजा जब्त किया है। आरोपी पूर्व में भी गांजा के प्रकरण में जेल जा चुका है।
पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की सुंदरी तालाब बंजारी नगर रांवाभाठा के पास एक व्यक्ति अपने पास थैला में गांजा रखा है। जिसे बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रही है। मुखबीर के बताये हुलिए और स्थान को चिंहांकित कर व्यक्ति की पतासाजी कर पकड़ा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे