रायपुर
स्वच्छता दीदियों का मानदेय एक साल के लिए बढ़ा
12-Sep-2023 2:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 सितंबर। सीएम भूपेश बघेल की घोषणा अनुसार नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मिशन क्लीन सिटी योजना अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदियों के सितम्बर 2023 से मानदेय वृद्धि कर दिया है । राज्य शासन ने आगामी एक वर्ष के लिए राशि स्वीकृत की गई। बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोषणा की थी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के वृद्धि आदेश अनुसार 7200 रूपए के मान से 9232 मानव बल हेतु अगले एक वर्ष (01 अक्टूबर 2023 से 30 सितम्बर 2024 तक) के लिए मानदेय हेतु 79 करोड़ 76 लाख 44 हजार 800 रूपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे