रायपुर
साक्ष्य छुपाने तालाब के किनारे दलदल में फेंका
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 सितंबर। उरला इलाके में कल रात एक युवक की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का नाम अवधराज बताया जा रहा है। जो उरला के एक निजी कम्पनी में मजदूरी का काम करता था। और कम्पनी के लेबर क्वाटर में रहता था।
बताया जा रहा है की युवक की गला दबाकर हत्या की गई। पुलिस का कहना है कि अवैध संबधों के चलते हत्या की गई है। पिता, भाई और पूर्व पति ने की हत्या। युवती का शादी के बाद अवधराज के साथ अवैध संबंध बताया जा रहा है। महिला शादी के बाद पति को छोडक़र 5 महीने से युवक के साथ रहती थी। इस बात नाराज परिजनों में आक्रोश था।
पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात को अवधराज कम्पनी में अपना शिफ्ट का काम खतम कर घर लौट रहा था। इसी दौरान युवती के पिता बलीराम गोड़ संजू गोड़ और पति रामलाल गोड़ ने अवध को कम्पनी के पास सूनसान जगह पर ले गए और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने की नियत से शव को तालाब के पास दलदल में फेक आए। जिसके बाद राहगीरों ने तलाब के किनारे शव देख पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201, 34 का अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश की। जिसपर मृतक का बली राम की बेटी से अवैध संबंध होना पाया गया। जिसपर बलीराम को थाना लेजाकर पूछताछ करने पर बदला लेने की नियत से बेटे और दामाद के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया । पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर हत्या का अपराध दर्ज कर पूछताछ कर रही है।
गार्ड ने बताया
सोमवार को अवधराज शाम को काम के बाद घर के लिए निकला। जहां रास्ते में उसे कुछ लोग मिले थे। रास्ते में चारों के बीच बहस हो रही थी। जिसके बाद वे अवध के साथ चले गए। कुछ देर बाद तालाब के पास लोगों की भीड़ लगने लगा। आने जाने वालों ने बताया कि तालाब के पास किसी की लाश मिली है।
पूछताछ में पता चला कि बली सिंह की बेटी का मृतक अवधराज के साथ अवैध संबंध था। 5 महीने से महिला युवक के साथ रह रही थी। आक्रोश के चलते परिवारवालों ने युवक की हत्या की है। तीनों आरोपी बली सिंह गोड़,संजू और रामलाल गोड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-सीएसपी उरला
अविनाश मिश्र