रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 सितंबर। अवैध शराब तस्करी और बेचने वालों पर अभियान के दौरान पुलिस ने आमानाका और सरस्वती नगर इलाके में शराब कोचिए को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 130 पौवा शराब को जब्त किया गया।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सब्जी अवैध शराब रखले वाले कोचिए को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि आमानाका सब्जी चबूतरे के पास देवार बस्ती के लोग अवैध रूप से शराब बिक्री रखे हैं और उसे बेचने की फिराक में है।
इसकी सूचना मिलने पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर आमानाका, सरस्वती नगर पुलिस की टीम ने मुखबिर के बताए हुलिए स्थान पर जाकर एक महिला सूर्या देवार पति ओम प्रकाश देवार उम्र 30 , लखन देवार कुकुरबेेडा देवार बस्ती और सरस्वती नगर तफन नाग बीएसयूपी कालोनी वाटिका नगर झोपडपटटी कोटा रायपुर को पकड़ा। उनेक कब्जे से देशी विदेशी शराब कुल 130 पौवा को जब्त कर आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया है।