रायपुर

पोस्टिंग घोटाले पर सुनवाई पूरी, कुछ देर बाद फैसला
11-Sep-2023 4:48 PM
पोस्टिंग घोटाले पर सुनवाई पूरी, कुछ देर बाद फैसला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 सितंबर । पोस्टिंग संशोधन निरस्तीकरण पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसे एक घोटाला माना था। अलग-अलग 20 से ज्यादा याचिकाओं पर सुनवाई हुई। अलग-अलग याचिका पर संयुक्त रूप से सुनवाई हुई, जिसमें अलग-अलग याचिकाकर्ता के वकील ने अपने-अपने स्तर पर दलील दी गयी। निरस्तीकरण को लेकर दायर याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई के साथ-साथ आज अंतरिम राहत दिये जाने पर भी सुनवाई हुई। फैसला शाम तक आने की संभावना है।

याचिकाकर्ता के सीनियर वकील ने मीडिया से कहा कि फिलहाल जज के आर्डर आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल सुनवाई हो चुकी है। देर शाम तक अंतरिम राहत को लेकर निर्णय आ सकता है।


अन्य पोस्ट