रायपुर

लखमा की सीट बदलने की इच्छा, पार्टी पर छोड़ा फैसला
11-Sep-2023 4:27 PM
लखमा की सीट बदलने की  इच्छा, पार्टी पर छोड़ा फैसला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 सितंबर।
कोंटा से हैट्रिक मारने वाले आबकारी मंत्री कवासी लखमा क्या इस बार सीट बदल रहे हैं। यह संकेत उन्होंने स्वयं ही दिया है हालांकि लखमा ने इसका फैसला पार्टी पर छोड़ा है। सोमवार सुबह मीडिया से चर्चा मेंं  कहा पूर्व सीएम रमन सिंह और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को ओपन चैलेंज दिया है। मंत्री लखमा ने कहा है कि कोंटा से पूर्व सीएम रमन सिंह लड़े तो स्वागत हैं। वहीं, उन्होंने अजय चंद्राकर को भी कोंटा सीट से चुनाव लडऩे का न्योता दिया है। इतना ही नहीं मंत्री कवासी लखमा ने तो यहां तक कह डाला कि पार्टी कहें तो मैं कुरूद से ही लड़ लूंगा।

अजय की है यह इच्छा: इधर अजय चंद्राकर ने कवासी लखमा का कुरूद में स्वागत करते हुए कहा है कि हम तो कवासी ही नहीं, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा को भी आमंत्रित करते हैं। आए कुरूद और लड़ लें।
 


अन्य पोस्ट