रायपुर
तिजहारिन को गड्ढे में अपना शहर खोजना पड़ेगा
10-Sep-2023 9:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 सितंबर। निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा है कि तीजा मनाने आने वाली तिजहारिन बेटियों को इस समय गड्ढे में अपना शहर खोजना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर गड्ढा पुर बनी हुई हैं। राजधानी के प्रमुख बाजारों के सडक़ों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी हैं की पैदल चलना तक मुश्किल हो गया हैं ऊपर से महापौर ने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया है की 30 सितंबर के पहले तक इन सडक़ों का काम नहीं हो पाएगा । शहर की दुर्दशा के लिए निगम की नाकामी व शासन की अनदेखी जिम्मेदार है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे