रायपुर

दिल्ली में नो-फ्लाइंग जोन, जी-20 के डिनर में कैसे जाऊं-बघेल
09-Sep-2023 9:46 PM
दिल्ली में नो-फ्लाइंग जोन, जी-20 के डिनर में कैसे जाऊं-बघेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 सितंबर। सीएम भूपेश बघेल ने जी-20 में नेताओं के सम्मान में  दिल्ली आयोजित रात्रि भोज में शामिल होने में असमर्थता जता दी है।  केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है । इसमें कहा गया है कि दिल्ली में उड़ानों पर प्रतिबंध की वजह से  वे शामिल नहीं हो पाएंगे।ऐसी सूचना एक समाचार के जरिए मिलने की बात कही है ।

यहां बता दें कि सीएम बघेल ने भोज कि आमंत्रण पत्र में इंडिया कि जगह भारत लिखने और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को इस डिनर में न बुलाए जाने का विरोध कर चुके हैं।

उधर समाचार एजेंसी के मुताबिक श्री बघेल और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने दिल्ली में लैंडिंग की इजाजत नहीं मिलने का दावा किया है।कांग्रेस शासित दोनों राज्यों के सीएम के बयान पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सफाई दी और बयान को खारिज किया है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि यह कहना सच नहीं है।राज्यों के सीएम के मूवमेंट पर रोक नहीं है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली में जी-20 समिट चल रहा है।

इसे लेकर 8-11 सितंबर तक एक उच्च तकनीकी सुरक्षा हवाई कवर तैनात किया गया है।हालांकि राज्यपालों और राज्य के मुख्यमंत्रियों को उनके विमानों के साथ आवाजाही की अनुमति है। उनके विमान की लैंडिंग को लेकर किसी तरह की रोक नहीं है। बता दें कि एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने एक बयान दिया था। उन्होंने जी20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज में भाग लेने में असमर्थता जताई थी। बघेल का कहना था कि दिल्ली और उसके आसपास हवाई प्रतिबंधों के कारण उनके विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई है. बघेल ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि भाई अब तो नो-फ्लाइंग जोन हो गया है तो कैसे जाऊं?


अन्य पोस्ट