रायपुर
स्टेशन में ब्रेल ले-आउट
09-Sep-2023 9:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 सितंबर। नेत्रों से दिव्यांग यात्रियों के लिए अब रायपुर रेल्वे स्टेशन से आना-जाना आसान हो गया है। स्वयंसेवी संस्था यंग इंडियन के युवाओं ने आरती ग्रुप के साथ मिलकर गेट नंबर दो के प्रवेश पर ही ब्रेललिपि से तैयार ले-आउट स्थापित किया है। इसमें स्टेशन के सभी 7 प्लेटफार्म और सभी आवश्यक दफ्तरों तक जाने के लिए ब्रेललिपि में संकेतक दर्शाए गए हैं। शुक्रवार को इस ले-आउट का लोकार्पण किया गया। इस दौरान शासकीय नेत्र विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने इसका इस्तेमाल भी किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे