रायपुर

सोनी, बृजमोहन ने डीजीपी से मिल सुरक्षा मांगी
09-Sep-2023 4:00 PM
सोनी, बृजमोहन ने डीजीपी से मिल सुरक्षा मांगी

परिवर्तन यात्राओं पर हमले की आशंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,9 सितंबर ।
  पूर्व गृह मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल सांसद सुनील सोनी ने पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव गृह से मिलकर सुरक्षा संबंधी मांग  पत्र सौपा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी आगामी दिनों में दो परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। पहली यात्रा 12 सितम्बर को दंतेवाड़ा से,  दूसरी यात्रा 16 सितम्बर को जशपुर से प्रारंभ होगी। इन दोनो यात्राओं का मिलन एवं समापन कार्यक्रम  28 सितम्बर होना है।

पूरे समय इन दोनों यात्राओं में राष्ट्रीय नेता, केन्द्रीय मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक, सांसद एवं प्रादेशिक  वरिष्ठ नेता अलग-अलग तिथि एवं स्थानों पर सम्मिलित होनें वाले है। चूंकि यात्रा अनेक संवेदनशीन स्थानों से होकर गुजरेगी, इसमें आने वाले मार्ग, होने वाली छोटी एवं बड़ी सभा एवं रोड शो की समुचित सुरक्षा एवं रोड ओपनिंग दल की व्यवस्था सुनिश्चित करने यह पत्र प्रेषित है।अत: प्रशासन आग्रह है कि दोनो यात्राओं की संपूर्ण सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। इससे पहले अग्रवाल ने आज दोपहर पत्रकार वार्ता में आशंका जताई थी कि दंतेवाड़ा से निकलने वाली यात्रा पर हमले और टारगेट किलिंग हो सकती है।


अन्य पोस्ट