रायपुर
शुभ होंडा शो रूम की तिजोरी साफ कर गए चोर
08-Sep-2023 2:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 सितंबर। बीती शहर के आउटर सरोना में चोर साढ़े तीन लाख की नकदी भरी तिजोरी ले भागे। मिली जानकारी के मुताबिक डीडी नगर थाना इलाके के सरोना स्थित शुभ होंडा शो रूम में यह घटना हुई। चोर शो रुम के पीछे वाली खिडक़ी तोडक़र भीतर धूसे और एकाउंटेंट रूम में जाकर तिजोरी साफ कर गए। चोरों ने भीतर ही तिजोरी के तोड़ा और उसमें रखे 3.50 लाख रूपए ले गए। यह रकम पिछले दो दिन में हुई सेल की बताई गई है। यह घटना ऐसे समय हुई जब शो रूम की नाईट सिक्युरिटी में तीन -तीन गार्ड तैनात रहे। पूरी वारदात हो गई लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी। आज सुबह जब शो रूम खुला तब खुलासा हुआ। संचालक प्रकाश मंधान ने डी डी नगर पुलिस को सूचना दी । क्राइम ब्रांच और डीडी नगर पुलिस मौके पर जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे